यूरिक एसिड क्या होता है
दोस्तों आप सब लोगो का फिर से मेरे ब्लॉग में स्वागत है। आज हम जानेंगे यूरिक एसिड के बारे में तो चलिए शुरू करते हैं। यूरिक एसिड शरीर और भोजन का किट मल है। भोजन में लेयुकलियेक एसिड और प्यूरिन के रूप में पाया जाता है। यह अंडे मांस जलीय जीवों के मांस जिगर प्लीहा,गुर्दे, अग्नायश्य, मस्तिष्क, वानस्पतिक शाक, मटर, लोबिया, अनन्नास, मीठा, शराब, आदि में पाया जाता है। यूरिक एसिड क्या होता है,
यदि पाचन क्रिया सही होती है, तब यूरिक एसिड कम मात्रा में बन पाता है लेकिन कमजोर पाचन शक्ति होने की स्थिति में ल्यूकलीयक एसिड और प्यूरिन यूरिक एसिड में बदल कर खून में मिल जाते हैं।और यूरिक एसिड जो सामान्यता 100 सी. सी. रक्त में 3मिली ग्राम होता है। इससे अधिक हो जाता है ।
सामान्यता लिवर यूरिक एसिड को यूरिया में बदल देता है जो गुर्दों के द्वारा मूत्र मार्ग से बाहर निकल जाती है।
श्रम युक्त दिनचर्या न अपनाने तथा यूरिक एसिड बाहुल्य वाले खाद पदार्थों के सेवन तथा पाचन क्रिया दुर्बल होने अथवा रोग कारक अन्य कारण उपस्थित होने पर और लिवर तथा गुर्दे भी विकृत हों तो रक्त में यूरिक एसिड इकट्ठा हो जाता है और रक्त के छरीय पदार्थों से मिल कर क्वाडरी यूरेटस बनने की बजाए बाई यूरेट बनने लगते हैं जो अघुलनशील होने से छोटे जोड़ों में एकत्रित होने शुरू जाते हैं।यूरिक एसिड के कणों के मूत्र में मिलने को (लिथिमिया) कहते हैं ये ही कण फिर पथरी का रूप भी धारण कर लेते हैं। यूरिक एसिड के कारण रक्त गाढ़ा हो कर ब्लड प्रेशर बढ़ा देता है। यूरिक एसिड क्या होता है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें