गाउट बीमारी क्या है
आप सब लोगो का फिर से मेरे ब्लॉग में स्वागत है आज हम जिस रोग के बारे में चर्चा करेंगे उस रोग का नाम है ,,(गाउट) वर्तमान में बहुत से हमारे प्रिय जन इस रोग से पीड़ित हैं ,!तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए शुरू करते है,मौसम और प्रकृति के मुताबिक खान पान और रहन सहन का पालन करते रहने से मनुष्य सेहत मंद बना रहता है ,लेकिन बहुत से लोग ऐसा नहीं कर पाते, नतीजतन उनमें छोटे बड़े रोगों का आना जाना लगा रहता है ,।गाउट यानी वात रक्त एक आएसा ही रोग है जो अनियमित एवम गलत खान पान का इस्तेमाल करने से यह रोग पनपने लगता है ।क्यूं होता है गाउट रोग गरम चिकने , चरपारे, नमकीन, खट्टे , खारे ,सुखा या खराब मांस का सेवन करने से पेट खराब या बदहजमी होने पर खाते रहने से ।दिन में सोने रात में जागने से कर स्कूटर की अधिक सवारी करना ,अधिक आराम करना आदि कारणों से जब वात और रक्त दूषित हो जाता है तब वात रोग की वजह बन जाती है कुछ खाने की चीजें ज्यादा इस्तेमाल करने से यह रोग पनप जाता है जैसे ___बैगन, लोबिया दही कांजी मट्ठा , मछली ,और शराब, इस रोग का कारण बन जाती है...